Home Haryana ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा, खोरी कलां और खटोदरा में खुलेंगे...

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा, खोरी कलां और खटोदरा में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र

4
0

चंडीगढ़-:हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दो गांवों में नए स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

सरकार की योजना के तहत गांव खोरी कलां में उप-स्वास्थ्य केंद्र तथा गांव खटोदरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोला जाएगा। इन केंद्रों के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नए स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार,टीकाकरण और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here