Home Haryana हिसार को इस महीने मिलेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को बड़ी...

हिसार को इस महीने मिलेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को बड़ी राहत

177
0

हिसार  |  हिसार के रोडवेज बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले को जल्द ही 5 और नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बसों के आने से शहर में सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी और ट्रैफिक पर भी असर कम पड़ेगा।

बस डिपो में तैयारियां तेज

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, JBN कंपनी के अधिकारी अगले सप्ताह हिसार पहुंचेंगे और बस डिपो का निरीक्षण करेंगे। यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए अलग से जगह तय की जाएगी और इसकी रिपोर्ट भी तैयार होगी। जल्द ही इलेक्ट्रिक बस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

50 इलेक्ट्रिक बसों का मिलेगा फायदा

हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि इस महीने बसें आ जाएंगी। इसके लिए रोडवेज कर्मशाला की 3 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। यहां बस वर्कशॉप, दो मंजिला बिल्डिंग, नौ बस चार्जिंग प्वाइंट, ड्राइवर और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम और शौचालय बनाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना पर करीब 14.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ई-बसों की मरम्मत और सफाई की अलग व्यवस्था

इलेक्ट्रिक बसों की मरम्मत के लिए अलग से वर्कशॉप और सफाई के लिए अलग वॉशिंग यार्ड बनाया जाएगा। यहां हर दिन शाम को बसों की धुलाई और सर्विसिंग होगी।

बताया जा रहा है कि हिसार को कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। फिलहाल दो रूटों पर 5 बसें पहले से चल रही हैं, जबकि पहले भी 15 नई बसों की डिमांड भेजी गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here