हरियाणा | हरियाणा में बीते दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस बीच मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान सामने आया है।
सितंबर का मौसम रहेगा अलग
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार सितंबर का महीना सामान्य से थोड़ा अलग रहने वाला है। आने वाले दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। वहीं, महीने के आखिरी दिनों में बूंदाबांदी और हल्की ठंडक का अहसास हो सकता है।
औसत से ज्यादा बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, 12 सितंबर तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। इसके बाद मानसून कमजोर पड़ने लगेगा और ठहर जाएगा।
जल्द विदाई लेगा मानसून
जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इस बार मानसून की विदाई पिछले साल के मुकाबले करीब 10 दिन पहले होने की संभावना है।







