हरियाणा | हरियाणा में मंगलवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक, अगले घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
कहां होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आज फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू, सोहना, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, जींद, टोहाना, रतिया, अंबाला और पंचकुला सहित कई जिलों में भारी वर्षा की आशंका है।
कहां होगी मध्यम बारिश?
फिरोजपुर झिरका, होडल, पलवल, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, कैथल, चंडीगढ़ और करनाल समेत अन्य इलाकों में आज मध्यम बारिश हो सकती है।
कहां होगी हल्की बारिश?
पलवल, बल्लभगढ़, नारनौल, सिवानी, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, गन्नौर और समालखा जैसे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें। लगातार बारिश से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है।







