Home Haryana अंबाला में फर्जी साइन से शिकायत का निपटारा, FIR के विरोध में...

अंबाला में फर्जी साइन से शिकायत का निपटारा, FIR के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली कर्मचारी

166
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में फर्जी साइन से शिकायत का निपटारा कर दिया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बिजली निगम के अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के फर्जी साइन करके सीएम विंडो की शिकायत का निपटारा किया। बता दें कि जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर पुलिस ने बिजली निगम के SDO, CA, LDC और सीएम विंडो के मेंबर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जिसके चलते सोमवार को बिजली निगम के कर्मचारी सड़कों पर उतरे। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने धरना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना जांच किए मामला दर्ज करने में जल्दबाजी की है। उन्होंने SP अंबाला से FIR कैंसिल करने की भी मांग की है। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। लेकिन उसमें कोई सबूत नहीं दिए गए और न ही उस मामले में जांच की गई। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी अंबाला ने बताया कि उन्हें एक प्राइवेट कंप्लेंट प्राप्त हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here