जींद : चन्द्रिका ( TSN)- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभागीय कार्यक्रमों के ऑनलाइन कार्य को लेकर किए जा रहे शोषण को लेकर जिला संयोजक शक्ति सिंह के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना दिया। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि धरने के बाद एसोसिएशन का प्रतिनिधमंडल सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल से मिला व अधिकारियों की उपस्थिति में सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की ।
एशो. के पूर्व जिला प्रधान संदीप कुंडू व जिला कोर्डिनेटर शक्ति सिंह ने बताया कि वर्तमान में विभाग द्वारा दस से बारह कार्यक्रम एक साथ चलाए हुए हैं. एम पी एच डब्लू वर्ग सरकार के इन सभी कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाते हुए स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का कर्तव्य बखूबी रूप से निभा रहे हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की उपलब्धियां कम होने का हवाला देकर सीएचसी लेवल पर कार्यक्रम की समीक्षा करने की बजाय एक साथ पचास से साठ कर्मचारियों को सिविल सर्जन कार्यालस मे बुला लिया जाता है. जिससे कार्यक्रम तो प्रभावित होते ही हैं,साथ ही कर्मचारियों को मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ता है।
सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
कर्मचारी नेताओ ने बताया कि मौके पर सिविल सर्जन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया व कुछ समस्याएं सरकार के स्तर पर होने के चलते उन्हें सरकार को भेजने बारे सहमति हुई।सिविल सर्जन गोपाल गोयल एशो0 के शिष्टमण्डल को आश्वासन दिया कि रिर्पोट आन लाईन करने के लिए जहा टीकाकरण व आईडीएसपी जैसे कार्यक्रमो की जिम्मेवारी उप स्वास्थ्य केन्द्र पर एम0पी0एच0डब्लू0 की रहेगी. वही पर एन.सी.डी. जैसे कार्यक्रमो के लिए सी.एच.ओ. व कम्पयूटर आप्रेटर की जिम्मेवारी तय की जायेगी। इसी प्रकार कर्मचारियो की ए0सी0आर0 समय पर भेजने तथा ए0सी0पी0 के लम्बित मामलो का 15 दिन मे समाधान करवाया जायेगा। उप सवास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत एम.पी.एच.डब्लू.सी.यू.जी. सिम और लैप टाप व इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उच्च अधिकारियो को सिफारिश की जायेगी।







