Home Haryana तस्वीरों में देखिए, तेल से भरा टैंकर पलटने से मची लूट, लोगों...

तस्वीरों में देखिए, तेल से भरा टैंकर पलटने से मची लूट, लोगों का लगा जमावड़ा

213
0

महेन्द्रगढ़ (प्रदीप): हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव पाली के पास उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई जब देर रात अनियंत्रित होकर सरसों के तेल से भरा टैंकर पलट गया। हैरानी की बात यह है कि सूचना मिलने पर आसपास के लोग बचाव कार्य की बजाए तेल लूटने लगे।

बता दें कि यह टैंकर तेल को चांग से जयपुर लेकर जा रहा था। जैसे ही लोगों को पता चला कि तेल का टैंकर पलट गया तो आसपास के लोग हाथों में बाल्टी, टंकी, ड्रम व अन्य पात्र लेकर मौके पर पहुंचे और तेल लूटने लगे। ट्रक ड्राइवर ने इसकी सूचना मालिक व पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक ड्राइवर के अनुसार डायल 112 के पहुंचने के बाद भी लूट जारी थी जिनकी पुलिसकर्मियों ने वीडियो भी बना ली। टैंकर जब तब खाली नहीं हुआ तब तक लोगों ने तेल को जमकर लूटा।

टैंकर में 28 टन तेल था जिसकी कीमत लगभग ₹43 लाख रुपए थी। पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। पुलिस से जल्द से जल्द तेल लूटने वालों वापस करने की कार्यवाही की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here