Home Haryana फरीदाबाद: निगमायुक्त ने वार्ड एक का औचक निरीक्षण, स्मार्ट रोड का ऐलान

फरीदाबाद: निगमायुक्त ने वार्ड एक का औचक निरीक्षण, स्मार्ट रोड का ऐलान

137
0

फरीदाबाद |  हरियाणा के फरीदाबाद से सकारात्मक खबर सामने आई है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वार्ड एक का औचक निरीक्षण किया, जिसमें वार्ड पार्षद मुकेश डागर और निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान गलियों की साफ-सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठाने के प्वाइंट और शहर की सफाई अभियान की स्थिति का जायजा लिया गया।

स्मार्ट रोड से लोगों को मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बताया कि वार्ड एक में बल्लभगढ़ सेक्टर-25 की चुंगी से सेक्टर-56 तक एक स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। इस रोड में डिवाइडर, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, बरसाती पानी निकासी और ट्रैफिक प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों और आसपास से गुजरने वाले हजारों वाहनों को सुविधा मिलेगी।

दुकानदारों पर सख्ती और स्वच्छता अभियान

निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर 30 हजार रुपए का चालान काटा गया। निगमायुक्त ने कहा कि सीएम के निर्देश पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान जारी है, जो 11 हफ्ते तक चलेगा। अभियान के तहत शहर में आधारभूत ढांचे के विकास और बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।

नई सीवर लाइन की मांग

वार्ड पार्षद मुकेश डागर ने बताया कि सेक्टर-56 के मोड़ पर बरसाती पानी भरने की समस्या सालों से है। इसके स्थायी समाधान के लिए नई सीवर लाइन डाली जाने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here