करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि देश को आजाद करवाने में कश्पय मछवारा समाज का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आजादी के बाद इस समाज को उपेक्षित कर दिया गया। कश्यप समाज को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलना चाहिए । उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी एनडीए का हिस्सा है और विभिन्न प्रदेशों में कश्यप समाज को इक्कठे करने का प्रयास कर रही है, हरियाणा में भी पार्टी की टीम खड़ी की जा रही है ।
इंडिया गठबंधन के दलों के दिल आपस में नहीं मिलते
संजय निषाद ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है इसको लेकर निषाद पार्टी भाजपा के सहयोगी के रूप में काम कर रही । उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सभी प्रदेश में मछवारा कल्याण कोष बनाया जाए । संजय निषाद ने कहा कि मोदी के डर से कांग्रेसी विरोधी पार्टियां कांग्रेस के साथ इक्कठी हुई है । इंडिया गठबंधन के दलों के दिल आपस में नही मिलते । कांग्रेस से जुड़ने वाले अधिकतर पार्टियां कांग्रेस के विरोध में ही अलग बनी थी । उन्होंने कहा कि हरियाणा में कश्यप समाज को एकजुट किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में समाज का प्रतिनिधि भेजा जाए । संजय निषाद ने कहा कि समाज के एकजुट होने के बाद भाजपा से टिकट की मांग की जायेगी ।







