Home Crime रोहतक में फिल्मी अंदाज की वारदात, परिजन बने बंधक

रोहतक में फिल्मी अंदाज की वारदात, परिजन बने बंधक

160
0

रोहतक |  शहर के सेक्टर-1 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पैकेजिंग मैटेरियल फैक्टरी के मालिक संजय गुप्ता के घर पर उनकी नई-नई रखी गई नौकरानी ने ही विश्वास तोड़ते हुए अपने साथियों संग परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट कर डाली।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल निवासी नौकरानी रीमा ने घर का दरवाजा खोलकर तीन साथियों को अंदर बुला लिया, जबकि दो बदमाश बाहर पहरेदारी करते रहे। आरोपियों ने सबसे पहले घर में मौजूद संजय गुप्ता की मां कुसुमलता और पत्नी संगीता को बुरी तरह पीटा और पेचकस दिखाकर डराया। इसके बाद दोनों के हाथ-पैर बांध दिए।

परिवार से अलमारी की चाबियां मांगी गईं, इंकार करने पर फिर से मारपीट की गई। डर के माहौल में चाबियां देने पर बदमाशों ने अलमारी से करीब 35 लाख रुपये के गहने और 10 लाख रुपये नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गए।

संजय गुप्ता जब शाम 4 बजे घर लौटे तो मां और पत्नी को बंधक अवस्था में पाया और पूरी वारदात का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here