Home Business/Education हरियाणा: HTET रिजल्ट 2025 अगले हफ्ते जारी होने की संभावना

हरियाणा: HTET रिजल्ट 2025 अगले हफ्ते जारी होने की संभावना

189
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में HTET रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि रिजल्ट अगले सप्ताह हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। रिजल्ट अपलोड होने से पहले उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों ने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन में असफल उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए जाएंगे। फाइनल रिपोर्ट 3 से 4 दिनों में तैयार हो जाएगी और उसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे BSEH की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट अपडेट नियमित रूप से चेक करें।

HTET परीक्षा कब हुई थी?

HTET परीक्षा प्रदेश के 673 परीक्षा केंद्रों पर 30 और 31 जुलाई 2025 को आयोजित हुई थी।

  • लेवल 3 (PGT) परीक्षा: 30 जुलाई, 2025, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • लेवल 2 (TGT) और लेवल 1 (PRT) परीक्षा: 31 जुलाई, 2025
    • PGT: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
    • TGT: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कुल लगभग 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से करीब 40 हजार उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन की गई।

रिजल्ट कैसे चेक करें:

  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HTET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। (जैसे ही रिजल्ट जारी होगा)
  • लॉगिन पेज पर आवश्यक जानकारी भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।
  • रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here