Home Haryana हरियाणा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, प्रशासन के दावे फेल

हरियाणा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, प्रशासन के दावे फेल

172
0

हिसार | हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिसार, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, जींद और झज्जर समेत कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।

हिसार में दिल्ली रोड पर विधायक सावित्री जिंदल के आवास के सामने भारी जलभराव हो गया। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सीवरेज सिस्टम की खामियां भी एक बार फिर उजागर हो गईं।

आज़ाद नगर के मुख्य मार्ग पर भी पानी भरा रहा, जबकि कैंप चौक से शहर की अन्य सड़कें थोड़ी सी बारिश में ही जलमग्न हो गईं। लोगों का कहना है कि बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है और हर बार की तरह इस बार भी जलभराव ने आम नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here