Home Haryana हिमाचल के डिप्टी सीएम की बेटी हरियाणा IAS अधिकारी से करेंगी शादी

हिमाचल के डिप्टी सीएम की बेटी हरियाणा IAS अधिकारी से करेंगी शादी

253
0

शिमला |  हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बेटी, डॉ. आस्था अग्निहोत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले IAS अधिकारी सचिन शर्मा से तय हुई है। सचिन शर्मा हिमाचल कैडर के अफसर हैं और इस समय ऊना जिले के अंब में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।

इस रिश्ते की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने दोनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “परिणय सूत्र में बंधेंगे डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा (IAS)।” हालांकि, शादी की तारीख का ऐलान अभी बाकी है।

डॉ. आस्था हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनकी मां सिम्मी अग्निहोत्री भी HPU के कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर थीं, जिनका फरवरी 2024 में निधन हो गया था।

वहीं, सचिन शर्मा ने 2022 में पहली ही कोशिश में UPSC पास किया था और 233वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने गुरुग्राम के डीएवी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी भी की थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here