Home Crime अंबाला में नर्स ने की आत्महत्या, फोन पर बहस के बाद उठाया...

अंबाला में नर्स ने की आत्महत्या, फोन पर बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम

171
0

अंबाला |  हरियाणा के अंबाला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नर्स ने अपने घर में ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले नर्स ने किसी शख्स से फोन पर करीब आधे घंटे तक बहस की थी। बहस के बाद वह अचानक शांत हो गई और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

परिवार वालों को जब कमरे से उसकी आवाज सुनाई देना बंद हुई तो उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—वह फंदे से लटकी हुई मिली। घबराए परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

नर्स की पहचान निशा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आख़िरकार फोन पर वह किससे बात कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here