Home Haryana करनाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोप पर बीजेपी...

करनाल में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोप पर बीजेपी को घेरा

92
0

Karnal, 24 August-करनाल में रविवार को यूथ कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च करते हुए बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते नज़र आए।

कटारिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि –
वोट चोरी अब सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि जनांदोलन बन चुका है। हम हरियाणा के नागरिकों के साथ मिलकर आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में अब तक करीब 65 लाख वोट काटे गए हैं। कटारिया ने कहा कि इस मामले में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगी गई थी, लेकिन आयोग ने उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।कटारिया ने साफ किया कि उनकी टीम अब हरियाणा के हर बूथ पर जाकर गड़बड़ियों की जांच करेगी और रिपोर्ट चुनाव आयोग के सामने रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here