Home Palwal पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 50 यूनिट रक्त एकत्रित

पलवल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 50 यूनिट रक्त एकत्रित

208
0

Palwal, 24 August-पलवल, ओम शांति योग मंदिर, न्यू सोहना रोड पर रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। विज्ञान ने बहुत तरक्की कर ली है, लेकिन आज तक खून की एक बूंद भी नहीं बना पाया है। जरूरत के समय रक्तदान ही किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित करने और सामाजिक कार्यों में ब्रह्मकुमारी संस्था एवं समाज सेवा प्रभाग सराहनीय कार्य कर रहा है। संस्था नशामुक्त समाज और युवाओं को जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक सभ्य और सुंदर समाज के निर्माण में योगदान दें।

पूर्व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि रक्त हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर की कोशिकाओं तक पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देता है। इस कार्य में जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान है। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here