Home Haryana हरियाणा की नौ अवैध कॉलोनियां हुईं वैध, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

हरियाणा की नौ अवैध कॉलोनियां हुईं वैध, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

168
0

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए नौ अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया है। जिलों से आई रिपोर्ट और समीक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों से बाहर स्थित इन कॉलोनियों को नियमित करने का नोटिफिकेशन टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को जारी किया गया।

किन-किन कॉलोनियों को मिली मान्यता

  • चरखी दादरी : भैरवी (7.17 एकड़) की बेनाम कॉलोनी और ढाणी फोगाट का प्रेम नगर (36 एकड़) वैध घोषित।
  • सोनीपत : गोहाना की एकता कॉलोनी, देवीपुरा कॉलोनी एक्सटेंशन, बैयांपुर की मोहन नगर कॉलोनी और हरसाना कलां की रोज वैली स्कूल कॉलोनी नियमित।
  • रेवाड़ी : चांदपुर की सरस्वती विहार कॉलोनी (28.5 एकड़) को वैधता।
  • झज्जर : सराय औरंगाबाद में स्थित जेबीजी बिल्डकॉन और शांति विहार (करीब ढाई एकड़) को पक्का किया गया।

सरकार का कदम क्यों अहम?

पिछले कुछ समय से प्रदेश में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा बड़ा राजनीतिक विषय बना हुआ था। लोगों की मूलभूत सुविधाओं की मांग और कानूनी अड़चनों को देखते हुए सरकार ने इन कालोनियों को नियमित करने का बड़ा निर्णय लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here