हरियाणा | हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य में 22 अगस्त से 26 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। वहीं 27 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इनमें पंचकूला और अंबाला में कुछ स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
23 अगस्त को सबसे बड़ा अलर्ट
कल यानी 23 अगस्त को प्रदेशभर में भारी बारिश की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भारी से भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
24 अगस्त को भी झमाझम बरसात
24 अगस्त को भी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश का अनुमान है।
25 अगस्त तक रहेगा असर
25 अगस्त को भी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।







