Home Haryana हरियाणा विधानसभा सत्र: इनेलो उठाएगी जनता से जुड़े अहम मुद्दे

हरियाणा विधानसभा सत्र: इनेलो उठाएगी जनता से जुड़े अहम मुद्दे

130
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने जनता से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी की है।

इनेलो विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में 10 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 9 तारांकित प्रश्न और 6 अतारांकित प्रश्न लगाए हैं। इनमें किसानों, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम विषय शामिल हैं।

इनेलो ने जिन मुद्दों को प्राथमिकता दी:

  • प्रदेश में खाद की किल्लत
  • शिक्षण संस्थानों की जमीन का उद्योगों को आवंटन
  • एसवाईएल नहर विवाद
  • कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति
  • सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली
  • कलेक्टर रेट में बेतहाशा वृद्धि
  • बारिश व वायरस से बर्बाद फसलों का मुआवजा
  • बिजली दरों में बढ़ोतरी
  • आयुष्मान योजना के तहत इलाज की दिक्कतें

अदित्य देवीलाल के मुद्दे:

  • नशे के कारोबार पर कार्रवाई
  • अनुसूचित जाति पर बढ़ते अपराध
  • फसल बीमा के तहत नुकसान की पूरी राशि
  • एचपीएससी व एसएससी पेपर लीक व भर्ती घोटाले
  • जीएसटी घोटाले का खुलासा
  • उद्योगों का पलायन और बढ़ता कर्ज
  • किसानों पर कृषि ऋण का बोझ
  • आंगनवाड़ी चयन में गड़बड़ी
  • कूड़ा घोटाला और सीएलयू नीलामी
  • फिरौती व धमकी की घटनाएं

अर्जुन चौटाला के सवाल:

  • किसानों पर कुल कर्ज
  • शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत व रिक्त पद
  • रानियां क्षेत्र में भम्भूर माईनर का निर्माण
  • प्रदेश पर बढ़ता कुल कर्ज
  • जीएसटी में 13,794 करोड़ का घोटाला
  • सरकारी संस्थानों की भूमि का लीज पर आवंटन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here