Home Crime नशे के खिलाफ एक्शन मोड में अंबाला पुलिस, 2 आरोपियों को 4...

नशे के खिलाफ एक्शन मोड में अंबाला पुलिस, 2 आरोपियों को 4 किलो अफीम के साथ किया गिरफ्तार

185
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला पुलिस नशे के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आई। इसी कड़ी में सीआईए 2 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जीटी रोड पर शाहपुर रेलवे अंडर ब्रिज के पास 2 आरोपियों को 4 किलो कॉमर्शियल अफीम के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गईं अफीम की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही एंटी नारकोटिक सेल द्वारा नारायणगढ़ से 1 किलो 50 ग्राम चरस के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जशनदीप रंधावा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज कर लिया गया है। संजीव और विनोद नाम के दोनों आरोपी नारायणगढ़ के ही रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here