Home Haryana हरियाणा सरकार ने BPL-AAY परिवारों के लिए सरसों तेल किया सस्ता

हरियाणा सरकार ने BPL-AAY परिवारों के लिए सरसों तेल किया सस्ता

140
0

हरियाणा |  हरियाणा सरकार ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारकों के लिए फोर्टिफाइड सरसों तेल के दाम में भारी कटौती की गई है। नवंबर 2025 से पात्र परिवार एक लीटर तेल केवल 30 रुपये और दो लीटर तेल 100 रुपये में प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल गरीब परिवारों के रसोई खर्च को कम करने और जीवन स्तर सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने नवंबर महीने के लिए तेल का आवंटन जारी कर दिया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए हैफेड (HAFED) को 15 जिलों में और हर-हित (HAICL) को 7 जिलों में वितरण कार्य सौंपा गया है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि तेल वितरण पूरी तरह से सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल सत्यापित बीपीएल और AAY कार्डधारक ही उठा पाएंगे। पात्र परिवारों को उनके नजदीकी राशन डिपो पर निर्धारित दरों पर तेल उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here