चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): जिला परिषदों के साथ सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने अहम बैठक की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने मीडिया से बातचीत की। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र बबली ने बताया कि बैठक में पंचायत के कामों को लेकर चर्चा की गई है। गांवों में विकास कार्य तेज हो इसके लिए जिम्मेदारियां दी गई।
जिला परिषद और ज्यादा काम कैसे कर सके इस पर चर्चा की गई। वहीं उन्होंने बताया कि ई-टेंडरिंग सरकार का फैसला है और सरकार ही इस पर आगे निर्णय लेगी। 9 तारीख को सरपंचों के साथ बैठक होगी और उसमें उनकी डिमांड सुनी जाएगी। 4000 के आसपास पंचायत अपना काम कर रही है और उन्होंने अपने गांव में विकास कार्य शुरू कर दिए है। उन्होंने जानकारी दी कि गांव के अंदर ओपन जिम बनाए जा रहे है। गांव के अंदर शहर के तर्ज पर कई विकास कार्य करवाए जा रहे है।







