Home Crime भिवानी में नहर ने निगली दो जिंदगियां, दोस्तों की घूमने की मस्ती...

भिवानी में नहर ने निगली दो जिंदगियां, दोस्तों की घूमने की मस्ती बनी मौत का सफर

303
0

भिवानी  |  भिवानी जिले में जुई नहर में डूबने से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना भिवानी शहर के डाबर इलाके की है, जहां बुधवार शाम दोनों घूमने निकले थे। हाथ धोने के लिए नहर किनारे पहुंचे तो फिसलकर गहरे पानी में जा गिरे। तेज बहाव ने उन्हें बहा दिया और वे बाहर नहीं निकल सके।

मृतकों की पहचान पिपली वाली जोहड़ी निवासी दीपक (30) और पतराम गेट निवासी अमित उर्फ बंटी (31) के रूप में हुई है। दीपक की शादी को महज सवा साल हुआ था। हादसे के बाद जुई कलां थाना पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। देर रात दीपक का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मिला, जबकि अमित का शव अगले दिन पंप हाउस के पास बरामद हुआ।

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। गांव और शहर में इस घटना से मातम का माहौल है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here