Home Entertainment वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म Bawaal ने ओटीटी पर एक...

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म Bawaal ने ओटीटी पर एक हफ्ते में कमाए इतने Million से अधिक व्यूज

220
0

हरियाणा (एकता): वरुण धवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के युवा और टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ को मेकर्स ने ओटीटी पर रिलीज किया है। खास बात यह है कि एक हफ्ते के अंदर फिल्म को 7 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं।

एक्टिंग के साथ जाह्नवी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। अगर बात करें उनके करियर की तो उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी फिल्म ‘बवाल’ को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस का रिस्पांस देख मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के स्टार वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस को लेकर धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने फैंस का दिल से शुक्रिया किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

14 राज्यों में ट्रेंड कर रही फिल्म ‘बवाल’ 

बताया जा रहा है कि ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘बवाल’ 21 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज की गई। खास बात यह है कि ये फिल्म 14 राज्यों में नंबर वन पर चल रही है। इसके अलावा लगभग हर देश में ये फिल्म ट्रेंड में नंबर 10 पर है। इसके अलावा वरुण ने सभी देशों में ‘बवाल’ का ट्रेंड बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में ट्रेडिंग लिस्ट भी शेयर की। गौरतलब है कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म ‘बवाल’ को ट्रेंड में लाने के लिए फैंस का शुक्रिया किया है। फिल्म में अभिनेत्री की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here