यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां आवारा पशु को बचाते गाड़ी पेड़ से टकराने के चलते 2 युवकों की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृतक राहुल और मयंक रिश्ते में एक-दूसरे के सांडू लगते थे।
दोनों छछरौली में स्थित मिलन मैरिज पैलेस में एक विवाह समरोह में आए थे, वहां से दोनों अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने छछरौली चले गए रिश्तेदार को छोड़कर वापिस मिलन पैलेस लौटते समय इनकी गाड़ी के आगे एक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने की हड़बड़ाहट में इनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सपुर्द कर दिए।







