चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुधवार को हरियाणा सचिवालय में शुरू हो गई है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रणबीर गंगवा, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा और राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार किया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण एजेंडों को स्वीकृति मिलने की संभावना है, जिनका प्रभाव राज्य के विकास और प्रशासनिक ढांचे पर पड़ेगा।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत, शहरी विकास और औद्योगिक निवेश जैसे विषयों को भी एजेंडा में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में यह बैठक भविष्य की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।







