Home Haryana हरियाणा रोडवेज बसें अब मोबाइल पर ट्रैक होंगी, 4 महीने में लॉन्च

हरियाणा रोडवेज बसें अब मोबाइल पर ट्रैक होंगी, 4 महीने में लॉन्च

300
0

हरियाणा  | हरियाणा में बस यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। जल्द ही हरियाणा रोडवेज की बसों की रियल टाइम लोकेशन मोबाइल एप के जरिए ट्रैक की जा सकेगी। इस सुविधा को लागू करने के लिए राज्य परिवहन विभाग ने हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, हरसेक की मदद से जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) आधारित मैप तैयार किया जा रहा है। इससे यात्रियों को न केवल बसों की मौजूदा स्थिति की जानकारी मिलेगी, बल्कि यह भी पता चल पाएगा कि कोई बस कितनी देर में उनके स्टॉप पर पहुंचेगी। इसके अलावा एप पर रूट, टाइमिंग और अन्य जरूरी जानकारियां भी उपलब्ध होंगी।

चार महीने में लॉन्च की तैयारी
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। अब तकनीकी स्तर पर एप को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लक्ष्य है कि अगले चार महीनों में यह सुविधा पूरी तरह शुरू कर दी जाए। इससे यात्रियों को बसों की प्रतीक्षा में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा और यात्रा अनुभव पहले से बेहतर होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here