Home Haryana पलवल में ‘हैप्पी कार्ड योजना’ के तहत 20 हजार लाभार्थियों को मिलेगा...

पलवल में ‘हैप्पी कार्ड योजना’ के तहत 20 हजार लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त बस यात्रा का लाभ

3
0

पलवल | हरियाणा सरकार की हैप्पी कार्ड योजना के तहत पलवल जिले में 20 हजार लाभार्थियों को कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुवार को पलवल बस डिपो में पात्र लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड सौंपे गए।

हरियाणा रोडवेज पलवल में डिस्ट्रीब्यूशन इंचार्ज अतुल पांडे ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में एक वर्ष के दौरान 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसके लिए वे परिवार पात्र हैं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम है।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के रूप में स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है, जिसे उपयोग से पहले सक्रिय करना आवश्यक होता है। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से राज्य के करीब 22.89 लाख परिवारों, यानी लगभग 84 लाख लोगों को लाभ पहुंचाना है। पलवल जिले में 20 हजार कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, और जिन लाभार्थियों को मोबाइल पर संदेश प्राप्त हुआ है, वे बस स्टैंड से अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर लाभार्थियों ने भी योजना को सराहा। गांव फिरोजपुर निवासी सतपाल ने बताया कि कार्ड मिलने के बाद अब वह हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे, जो उनके लिए राहत की बात है। वहीं गांव बढराम निवासी प्रदीप ने कहा कि सरकार की यह पहल आम जनता के लिए बेहद लाभकारी है, जिससे परिवहन खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने इस योजना के लिए हरियाणा सरकार और रोडवेज विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक यात्रा का बोझ कम होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here