Home Haryana 100 के पार पहुंचा टमाटर: यमुनानगर में बढ़े दामों से हाहाकार, न...

100 के पार पहुंचा टमाटर: यमुनानगर में बढ़े दामों से हाहाकार, न स्वाद बचा न बजट

235
0

यमुनानगर |आम आदमी की रसोई से स्वाद गायब होता जा रहा है—इस बार वजह है टमाटर। जिले में टमाटर के दाम ₹100 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे आम उपभोक्ता ही नहीं, सब्जी विक्रेता भी मुश्किल में हैं। पहले जहां 100 रुपए में 3 से 4 किलो टमाटर मिल जाते थे, अब महज एक किलो ही मिल पा रहा है।

सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे हरीश कुमार ने बताया कि पहले टमाटर ₹20-30 किलो में मिल जाता था, लेकिन अब उसके दाम चार गुना तक बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से परिवार का बजट गड़बड़ा गया है।

सब्जी विक्रेताओं इरशाद और भूषण कुमार का कहना है कि टमाटर की महंगाई के पीछे सबसे बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश है। बारिश के कारण वहां से टमाटर की आपूर्ति घट गई है। जब तक नासिक से नई खेप बाजार में नहीं आती, तब तक टमाटर की कीमत और बढ़ सकती है।

विक्रेताओं का कहना है कि पहले सस्ते टमाटर की खूब बिक्री होती थी, लेकिन अब ग्राहक भी दूरी बना रहे हैं—जिससे रोजाना का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here