हरियाणा | हरियाणा में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और अब आने वाले तीन दिन कई जिलों में भारी से लेकर हल्की बारिश तक के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की और तेज बारिश दर्ज की गई, और अब 29 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला और तेज होने वाला है।
29 जुलाई: 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी
IMD ने 29 जुलाई को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिलों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दिनभर बारिश की संभावना है।
30 जुलाई: कई जिलों में मध्यम बारिश, कुछ जगह हल्की बौछारें
30 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में हल्की बारिश के आसार हैं।
31 जुलाई: दक्षिण हरियाणा में बूंदाबांदी, उत्तर और मध्य हरियाणा में मध्यम बारिश की संभावना
31 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी में हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में केवल बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।







