Home Crime फरीदाबाद में Doctor की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, आपातकालीन सेवाएं बंद...

फरीदाबाद में Doctor की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, आपातकालीन सेवाएं बंद कर डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल

201
0

फरीदाबाद (एकता): फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में डॉक्टर की पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि आपातकालीन विभाग के डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं बाधित कर दी है। जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल की PMO को बिना बताए आपातकालीन विभाग के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी।

आपातकालीन सेवाएं की बाधित होने के चलते अस्पताल में आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल के चलते मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए अस्पताल के पीएमओ सविता यादव ने आपातकालीन विभाग की कमान संभाली। PMO ने खुद इलाज कराने आए मरीजों को देखा। उनकी देखभाल की। PMO सविता यादव ने आपातकालीन विभाग में अचानक सेवाएं बाधित करने पर एतराज जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here