Home Business/Education एचटीईटी 2025 की तारीखों का ऐलान, 30 और 31 जुलाई को होंगे...

एचटीईटी 2025 की तारीखों का ऐलान, 30 और 31 जुलाई को होंगे एग्जाम

141
0

भिवानी |  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा 30 और 31 जुलाई को तीन स्तरों — PGT (Level-3), TGT (Level-2) और PRT (Level-1) के लिए आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 673 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर डाउनलोड किया जा सकता है।

HTET 2025 का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

  • PGT (Level-3): 30 जुलाई, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • TGT (Level-2): 31 जुलाई, सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • PRT (Level-1): 31 जुलाई, दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। किसी भी तकनीकी परेशानी की स्थिति में बोर्ड कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 01664-254305 पर संपर्क किया जा सकता है।

सख्त निर्देश: परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के गहने (जैसे अंगूठी, चैन, बालियां), धातु की वस्तुएं, मोबाइल, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैल्कुलेटर, घड़ी, पर्स, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाउच, या कोई भी लिखित/मुद्रित सामग्री ले जाना सख्त मना है। सुरक्षा के मद्देनज़र इन पर पूरी निगरानी रखी जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here