Home Ambala हरियाणा के इस प्राचीन मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना, देशभर के श्रद्धालुओं...

हरियाणा के इस प्राचीन मंदिर का इतिहास वर्षों पुराना, देशभर के श्रद्धालुओं की जुड़ी है आस्था

253
0

कैथल (एकता): हरियाणा में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। आपको यहां पर हर तरह की जगह देखने को मिलेगी, जैसे प्रसिद्ध मंदिर, टूरिस्ट पलेस, ऐतिहासिक किले, झीलें ऐसी कई जगह हैं। जहां आपको जरूर जाना चाहिए। हरियाणा खाने-पीने के लिए भी काफी फेमस है। जहां के कई मंदिरों का इतिहास काफी पुराना है। जो कि अपने आप में रहस्य बना हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा के कैथल जिले में प्राचीन अंबकेश्वर मंदिर है। इस मंदिर से काफी लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। खास बात यह है कि इस मंदिर के प्राचीन शिवलिंग का इतिहास भी काफी पुराना है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करीब 3 हजार साल पहले हुआ था। इस मंदिर की खास बात यह है कि सावन के दिनों में यहां दूर-दूर से भक्तों का हुजूम लगा रहता है। इस मंदिर का जितना रहस्य जानेंगे उतना ही आप हैरान होते जाएंगे।

इस मंदिर की एक बात ओर है कि यहां शिवलिंग को स्थापित नहीं किया गया, बल्कि यह हजारों साल पहले पाताल से प्रकट हुआ था। पहले यहां भक्त सिर्फ शिवलिंग की पूजा करते थे, लेकिन अब मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना होती है। मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी शीशे के रंगीन टुकड़ों से बनी हुई हैं। शनिवार के दिन मंदिर में माता काली की पूजा होती है। काफी संख्या में लोग आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here