Home Haryana दरिंदगी की हद पार, कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को...

दरिंदगी की हद पार, कलयुगी मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी को डाला दलदल में

323
0

पानीपत: कहते है बेटी अपने मां के बताए रास्ते पर चलती है। मां उसे अच्छे-गलत का फर्क समझाती है। लेकिन अगर मां के चरित्र पर ही दाग लग जाए तो बेटी क्या सीखेंगी। पानीपत में एक कलयुगी मां का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सेक्टर-29 थानाक्षेत्र के एक गांव में मामा ने एक साल तक भांजी के साथ छेड़छाड़ की। वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। इस पूरे मामले में छात्रा की मां ने भी अपने भाई का ही साथ दिया। इस बारे में नाना को बताया तो उसने छात्रा के साथ मारपीट की। आरोप है कि छात्रा की नानी ने भी आरोपी का साथ दिया। पीड़िता ने इस बारे में अपने पिता, बुआ और दादी को बताया तो पिता उसे लेकर थाने में पहुंचे। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर आरोपी मां, मामा, नानी और नानी पर केस दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।

एक साल से भांजी से कर रहा था छेड़छाड़

छात्रा ने बताया कि वह मूल रूप से सोनीपत की रहने वाली है। उसकी मां कई साल से उसके पिता से अलग सेक्टर 29 थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके में रहती है। उससे छोटी उसकी एक बहन व दो भाई हैं। उसकी मां के यहां कई आदमियों के साथ अवैध संबंध हैं। उसकी मां उसे भी ऐसा करने को कहती है। वह मां के पास आने वाले योगेश और सोमबीर ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी मां भी उनका ही साथ देती थी। उसके मामा ने सितंबर 2021 में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की और रोज करता था। उसने अपनी नानी, नाना को बताया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह 15 अगस्त को यहां से भागकर अपने गांव अराईपुर पहुंची। वहां पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here