Home Haryana हरियाणा की तीन बेटियों ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मारी बाजी, अमेरिका...

हरियाणा की तीन बेटियों ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में मारी बाजी, अमेरिका में कुश्ती और बॉक्सिंग में जीते स्वर्ण पदक

255
0

हिसार/भिवानी | अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में हरियाणा की तीन बेटियों ने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। पहलवान निर्मला बूरा, बॉक्सर सोनू पूनिया और दर्शना घणघस ने स्वर्ण पदक जीतकर देश के तिरंगे को गौरव से ऊंचा किया।

हिसार के गांव घिराय की रहने वाली निर्मला बूरा ने 53 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में कनाडा की पहलवान को 4-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुडाक गांव की बॉक्सर सोनू पूनिया ने 63 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में यूएसए की खिलाड़ी को 5-0 से मात देकर गोल्ड जीता।

भिवानी जिले के गांव धनाना की बॉक्सर दर्शना घणघस ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय परिवार और सहयोगियों को दिया। दर्शना ने कहा कि शादी के बाद भी लगातार मेहनत और सपोर्ट की वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं।

निर्मला बूरा ने बताया कि उन्होंने 25 साल पहले कुश्ती में करियर की शुरुआत की थी। वह 2024 की नेशनल चैंपियनशिप, 2023 की ऑल इंडिया पुलिस गेम्स और 2022 की ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनका अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप में पदक लाना है।

इन बेटियों की सफलता ने हरियाणा को एक बार फिर खेलों के मानचित्र पर चमका दिया है और प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here