Home Haryana अंबाला रेलवे स्‍टेशन की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

अंबाला रेलवे स्‍टेशन की बदलेगी तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

226
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला रेलवे स्टेशन की सुंदरता में चार-चांद लगने वाले हैंं। जिससे यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर 69 LED लगाई जा रही हैं जिनमें से 36 LED लगाई जा चुकी है और बाकी का काम चल रहा है। स्टेशन पर LED लगने से एक तरफ जहां स्टेशन की सुंदरता बढ़ेगी तो वहीं रेलवे की भी इससे आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ-साथ यात्री भी अपनी टिकट डिस्प्ले पर देख सकेंगे।

स्टेशन अधीक्षक राम ने मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि इसमें मुख्यतः प्राइवेट कम्पनी ही ऐडवर्टीजमेंट्स लाएगी और वो ही डिस्प्ले करेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे के लॉ एंड आर्डर के हिसाब से ही इनकी सेफ्टी की जाएगी। अगर किसी को अपनी ऐडवर्टीजमेंट्स डिस्प्ले पर चलनी है तो कम्पनी से ही संपर्क करना पड़ेगा। यह कंपनी भोपाल की है और जिसका उसका नम्बर चाहिए वो दे दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अंबाला के इलावा बठिंडा और शिमला में भी LED लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इंफॉर्मेशन के लिए 11 LED बुकिंग काउंटर पर लगा दी है जिसमें ऐडवर्टीजमेंट्स के साथ साथ यात्रियों को कहां से कहां का टिकट बुक किया गया है और कितने रुपए का है वो भी डिस्प्ले में आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here