Home Crime हरियाणा STF ने 2025 में संगठित अपराध पर कसा शिकंजा, 6 महीने...

हरियाणा STF ने 2025 में संगठित अपराध पर कसा शिकंजा, 6 महीने में 337 अपराधी दबोचे

243
0

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वर्ष 2025 की पहली छमाही में संगठित अपराध पर करारी चोट करते हुए 58 इनामी अपराधियों, 101 गैंगस्टरों और 178 गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 जनवरी से 29 जून के बीच की गई, जिससे प्रदेश में STF की सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में मजबूती का संदेश गया है।

2024 की इसी अवधि से तुलना करें तो इस बार STF का प्रदर्शन कई मामलों में बेहतर रहा है। पिछले साल जहां 100 इनामी अपराधियों और 29 गैंगस्टरों को पकड़ा गया था, वहीं 2025 में STF ने सीधे तौर पर गैंग नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में ज्यादा प्रभावी काम किया है।

DGP शत्रुजीत कपूर बोले – तकनीक, ताकत और तेज कार्रवाई की मिसाल है STF

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने STF की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह यूनिट संगठित अपराध, नशा तस्करी और अंतर्राज्यीय गिरोहों के खिलाफ राज्य की रणनीतिक कार्रवाई की रीढ़ बन चुकी है। STF की कार्रवाइयों से अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “STF का तकनीक-आधारित विश्लेषण, प्रशिक्षित मानव संसाधन और तेज निर्णय लेने की क्षमता हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध से निपटने वाली अग्रणी फोर्स बना रही है।”

2024 के मुकाबले गिरोहों पर सीधी चोट, गिरफ्तारी के आंकड़े चौकाने वाले

  • 2023: 69 गैंगस्टर गिरफ्तार
  • 2024: 58 गैंगस्टर गिरफ्तार (कमी दर्शाती है कि नेटवर्क कमज़ोर हुए)
  • जघन्य अपराधियों की गिरफ्तारी में 98% की बढ़ोतरी, जो यह साबित करता है कि STF ने हत्या, अपहरण, बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में तुरंत और ठोस एक्शन लिया।

STF को मिला है बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक हथियारों का साथ

  • बल की संख्या बढ़ाई गई है और दो नई इकाइयों का गठन हुआ है।
  • फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट और इंटेलिजेंस एनालिसिस विंग जैसी नई इकाइयों ने STF को आर्थिक अपराधों पर पैनी नजर रखने में मदद दी है।
  • फील्ड इकाइयों को अत्याधुनिक हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट और विशेष वाहन मुहैया कराए गए हैं।

साइबर क्राइम और डार्क वेब पर कड़ी निगरानी

आईजी सिमरदीप सिंह के अनुसार, STF अधिकारियों को साइबर क्राइम से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें डार्क वेब एनालिसिस, सर्विलांस टूल्स और साइबर संकेतकों की पहचान शामिल है। STF अब तकनीकी अपराधों पर पहले से कहीं ज्यादा सटीक तरीके से कार्रवाई कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों पर भी शिकंजा

विदेश भागे अपराधियों पर भी STF ने शिकंजा कसते हुए RCN-LOC सेल के जरिये 10 गैंगस्टरों का प्रत्यर्पण सुनिश्चित किया है। पासपोर्ट कैंसिलेशन से लेकर इंटरपोल नोटिस तक हर जरिया इस्तेमाल किया गया।

आईटी अपग्रेडेशन और AI आधारित सिस्टम पर फोकस

STF अब DRDO के AI सिस्टम से डार्क वेब पर नजर रखने और अपराधियों की डिजिटल मौजूदगी को ट्रैक करने में सक्षम हो रही है। EAGLE और DMS सॉफ्टवेयर की मदद से अपराधियों का डेटा एनालिसिस पहले से और सटीक हो गया है।

2017 में बनी STF बन गई है प्रदेश की सबसे भरोसेमंद क्राइम यूनिट

हरियाणा STF ने सिर्फ गैंगस्टरों ही नहीं बल्कि नशा तस्करी, हथियार तस्करी और सीमा पार अपराध नेटवर्क को भी मात दी है। 2017 में बनी यह यूनिट अब अपराध के खिलाफ हरियाणा की सबसे प्रभावशाली ताकत बन चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here