Home Crime अंबाला में सरेआम गुंडागर्दी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया...

अंबाला में सरेआम गुंडागर्दी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Video)

203
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में पुलिस लाइन एरिया से सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया था, जिसमें कार सवार युवकों पर कुछ अज्ञात लोगों ने जमकर लाठी डंडे बरसाए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसी कड़ी में अंबाला पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें दिन-दहाड़े शहर का माहौल खराब करने वाले तीन लोगों को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बलदेव नगर के एसएचओ गौरव कुमार ने बताया कि शहर में एक गाड़ी को रोककर कुछ लड़कों ने उस पर हमला किया। गाड़ी में चार लड़के सवार थे, उन्हें भी काफी चोटें आई। उसी दिन इस मामले को दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई थी और तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के नाम जसप्रीत रघुवीर और पारस है। शिकायतकर्ता पंजोखरा का रहने वाला है। आरोपियों का रिमांड भी लिया जाएगा। वारदात में जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया और किस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया, उन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया जाएगा। हमलावरों को पुलिस द्वारा हिरासत में रिकॉर्ड किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here