Home Haryana हरियाणा में ग्रुप-डी के 7500 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, CM नायब...

हरियाणा में ग्रुप-डी के 7500 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, CM नायब सैनी ने दी जानकारी

262
0

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य में ग्रुप-डी के लगभग 7500 पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी वीरवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

सीईटी परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

सीएम सैनी ने बताया कि इस साल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए अब तक करीब 13.48 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा लगभग 11 लाख था। उन्होंने कहा कि सरल पोर्टल पर अधिक लोड के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें जरूर आईं, लेकिन इसके बावजूद 3 लाख से अधिक BCA और B वर्ग के युवाओं के साथ-साथ करीब 3 लाख अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों ने पोर्टल से जाति प्रमाणपत्र डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन पूरा किया।

बिना प्रमाणपत्र वाले भी दे सकेंगे परीक्षा

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों के पास अभी जाति प्रमाणपत्र नहीं है, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बाकी प्रक्रियाएं बाद में पूरी की जाएंगी ताकि किसी युवा का भविष्य बाधित न हो।

विभागों को पदों के पुनर्गठन के निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सभी विभागों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी मौजूदा जरूरतों के अनुसार पदों का रैशनलाइजेशन करें और रिक्तियों की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को भेजें। उन्होंने कहा कि कुछ पद ऐसे हैं जिनकी अब जरूरत नहीं रही, जबकि कुछ नए पदों का सृजन किया जाना है, जो वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here