Home Crime फरीदाबाद: घर से बदबू आने की सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे में...

फरीदाबाद: घर से बदबू आने की सूचना पर पहुंची पुलिस, कमरे में मिला सड़ा-गला शव

173
0

फरीदाबाद | सेहतपुर इलाके में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से तेज दुर्गंध आने की सूचना डायल-112 को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक कमरे में बिस्तर पर पड़े एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है, जो अकेले ही उस मकान में रह रहा था। अनुमान है कि उसकी मौत 3 से 4 दिन पहले हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही डायल-112, पल्ला थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलते ही सामने बिस्तर पर मुकेश मृत अवस्था में मिला। शव काफी खराब हालत में था, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पत्नी और बच्चे रहते हैं चंडीगढ़ में

पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुकेश का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। उनकी पत्नी वहां एक शिक्षिका हैं और बच्चे भी वहीं हैं। मुकेश शेयर बाजार में काम करता था और सेहतपुर में अकेला रहता था।

फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच विभिन्न कोणों से कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here