पानीपत (एकता): पानीपत में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक पांच साल बाद कनाडा से लौटे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक का शव थर्मल कॉलोनी के खाली प्लाट में लटका मिला। बता दें कि युवक पानीपत में प्लाट खरीदने के लिए चार दिन पहले ही अपने मामा के घर आया था। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक युवक की एक महीने बाद शादी होनी थी। दरअसल युवक 5 साल बाद कनाडा से अपने घर भारत लौटा था। जब इस घटना की जानकारी उसके मामा को मिली तो उन्होंने पुलिस को तुरंत फोन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले प्रकाश स्टडी विजा पर कनाडा गया था। इसके बाद वह वहीं पर काम करने लगा था। अब पांच साल बाद वह घर लौटा था। लेकिन वह घर आने के बाद हमेशा परेशान रहता था। दो दिन के अंदर लड़की वालों के यहां जाकर रिश्ते के लिए सभी रस्में होनी थी। लेकिन उससे पहले ही घर पर मातम छा गया।







