Home Haryana डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बा+ढ़ग्रस्त गांवों का किया दौरा, प्रशासनिक अधिकारियों...

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने बा+ढ़ग्रस्त गांवों का किया दौरा, प्रशासनिक अधिकारियों को दिए खास निर्देश

144
0

फरीदाबाद (एकता): हरियाणा के फरीदाबाद में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे। बता दें कि उन्होंने बा+ढ़ग्रस्त अकबरपुर, मंझावली व आसपास के गांवों का दौरा किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर गए। उन्हें कई जगह पर ट्रैक्टर चलाकर दौरा करना पड़ा। क्योंकि सड़कों पर पानी ही पानी भरा हुआ था। पैदल चलने के लिए रास्ता नहीं था।

डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पानी भरा है, वहां से पानी निकालने का काम शुरू किया जाए। इतना ही नहीं लोगों को खाने एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करवाएं। दरअसल हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बा#ढ़ के पानी से हालात खराब हो गए थे। जिसके चलते सैकड़ों लोगों के घर, पुल, फसलें, सड़कें अन्य सबकुछ बर्बाद हो गया। इस दौरान उन्होंने नाव में बैठकर भी दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here