पानीपत (एकता): हरियाणा वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। अब पानीपत में जनवरी 2027 तक लोगों को टोल टैक्स देना होगा। इस खबर को सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि जब कंपनी निर्माण खर्च से लगभग डेढ़ गुना राशि वसूल चुकी है तो यह समझौता किस आधार पर बढाया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार पानीपत के 60 किलोमीटर क्षेत्र में पांच टोल प्लाजा बन चुके हैं। अब बिना स्थानीय चालक वाहन लेकर जिले से बाहर नहीं जा सकते। 2008 में टोल प्लाजा का निर्माण होने के 15 साल बीतने पर भी ओवरब्रिज पर कट नहीं खुल पाया। इससे शहरवासी परेशान हैं।
किसान आंदोलन के दौरान साल भर टोल प्लाजा बंद रहा तो एलएंडटी कंपनी ने अनुबंध की समय अवधि एक साल और बढ़वा ली। अब जनवरी 2026 के बजाय जनवरी 2027 तक कंपनी शहर में टोल वसूलती रहेगी। अब क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से टोल बंद करने की मांग की है। पंजाब में बहुत सारे जिलों में टोल प्लाजा बंद हो चुके हैं।







