चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार कई आईएएस अधिकारियों के तबादलों पर विचार कर रही है और तबादलों की सूची कभी भी जारी की जा सकती है। यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में सुधार और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा प्रमुख जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को बदला जा सकता है, ताकि नई प्राथमिकताओं और योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। हाल ही में हुई सरकार की आंतरिक बैठकों में इस विषय पर चर्चा हुई है और तबादलों की रूपरेखा लगभग तय मानी जा रही है।
हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर किसी भी तबादले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में इसको लेकर हलचल तेज हो गई है। कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। विस्तृत जानकारी और तबादलों की सूची के लिए प्रतीक्षा की जा रही है।







