Home Haryana चरखी दादरी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, हीटवेव...

चरखी दादरी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 44 डिग्री, हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

178
0

चरखी दादरी |  नौतपा के बाद चरखी दादरी में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है और जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्म हवाओं और लगातार चढ़ते पारे ने जनजीवन के साथ-साथ खरीफ फसलों पर भी गहरा असर डाला है।

गर्मी ने झुलसाया दादरी, दिन-रात बेहाल

न्यूनतम तापमान भी अब तेजी से बढ़ा है और पहली बार 31 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्म हवाएं दिन और रात दोनों समय सक्रिय हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। लोग सड़कों पर मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलते दिख रहे हैं, वहीं ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बाजार में बढ़ गई है। बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

फसलों पर गर्मी का संकट, कृषि विभाग की चेतावनी

मौसम और कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 जून तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी रह सकती है। कृषि विशेषज्ञ चंद्रभान श्योराण ने बताया कि तेज गर्मी का सीधा असर फसलों पर पड़ रहा है और यदि मौसम में जल्द बदलाव नहीं आया तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों में समय पर सिंचाई करें ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जिला प्रशासन ने भी लोगों को हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि 15 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवा, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बन रही है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here