Home Crime हिसार: इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, होटल...

हिसार: इनेलो नेता जितेंद्र श्योराण 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, होटल संचालक से की थी 20 लाख की डिमांड

278
0

हिसार | हिसार में भ्रष्टाचार के एक मामले ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पुलिस की सीआईए टीम ने मंगलवार देर रात इनेलो से जुड़े जितेंद्र श्योराण को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उनके सेक्टर 9 स्थित आवास से की गई। इस दौरान पुलिस ने रिश्वत की रकम बरामद भी की।

होटल संचालक से की थी डील, बिचौलिये के जरिए तय हुआ था सौदा

मामले की जानकारी के अनुसार, हाल ही में जितेंद्र श्योराण ने होटल तमस के मालिक साहिल अग्रवाल पर HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। इसके बाद HSVP अधिकारियों ने जांच कर होटल मालिक को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी दौरान श्योराण और होटल मालिक के बीच एक बिचौलिये के जरिये बातचीत हुई और 8 लाख रुपये में मामला सुलझाने की बात तय हुई।

मंगलवार को जैसे ही होटल संचालक पैसे लेकर पहुंचा, CIA ने दबिश देकर श्योराण को नकद राशि लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई में श्योराण के साथ उसका प्रॉपर्टी डीलर दोस्त राजबीर उर्फ अरवी भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: पहले जजपा, अब इनेलो में

जितेंद्र श्योराण पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) से जुड़े रहे हैं और 2019 में हिसार विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष 2024 के चुनावों से पहले उन्होंने इनेलो का दामन थाम लिया था। उनकी पत्नी सुमन श्योराण ने 2025 में वार्ड 13 से पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। जितेंद्र ‘हिसार संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष और सेक्टर 9-11 RWA के प्रधान भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here