Home Haryana रायपुर रानी के गांव बड़ोना कला से समलेहड़ी जाने वाली सड़क ना...

रायपुर रानी के गांव बड़ोना कला से समलेहड़ी जाने वाली सड़क ना बनने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

191
0
पंचकूला, 16 अगस्त- रायपुर रानी खंड के गांव बड़ौना कला से समलेहडी को जाने वाली सड़क खड्डों में तब्दील हुए लंबा समय बीत चुका है लेकिन शासन प्रशासन ने इस ओर  ध्यान नहीं दिया.अब बरसाती मौसम में सड़क बिल्कुल खत्म हो चुकी है और सड़क पर पानी खड़ा रहता है। इस सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फोटो और ग्रामीणों ने चलते पानी के बीच से पैदल मार्च निकालकर रोड जाम करने की प्रशासन को ध*मकी दी।
 ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के स्कूली बच्चों से लेकर हर रोज दिहाड़ी मजदूरी पर जाने वाले, फेरी का काम करने वाले लोगों सही करने को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते अब लोग रोड जाम करने को मजबूर हो गए हैं। लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा है कि अगर इस सड़क पर काम नहीं लगाया गया और लोगों को राहत नहीं मिली तो लोग सड़कों पर उतरेंगे जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर हर रोज सड़क हा*दसे हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं जिसका रिकॉर्ड भी सरकारी अस्पताल से निकलवाया जा सकता है कि इस सड़क पर कितने हाथ से हो चुके हैं और कितने लोगों ने अपने शरीर के अंग गवा दिए हैं। लोगों ने तो यहां तक भी कह दिया कि अगर सरकार को सड़क बनाने में कोई दिक्कत है तो रायपुर रानी से उनके गांव तक एयरपोर्ट बनाया जाए ताकि लोग उड़ते हुए अपने गांव में पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here