Home Haryana LNJP अस्पताल के प्रस्तुति विभाग में CMO ने किया निरीक्षण..खामियां...

LNJP अस्पताल के प्रस्तुति विभाग में CMO ने किया निरीक्षण..खामियां मिलने पर स्टाफ को लगाई फटकार

152
0
कुरुक्षेत्र, 31 दिसंबर ( TSN)- एलएनजेपी हॉस्पिटल के प्रस्तुति विभाग में देर रात कुरुक्षेत्र CMO डॉक्टर सुखबीर सिंह ने निरीक्षण किया। देर रात को प्रस्तुति विभाग में अचानक से सीएमओ डॉक्टर सुखबीर सिंह को देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
CMO डॉक्टर सुखबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी समय से प्रस्तुति विभाग की शिकायतें मिल रही थी। जिनके आधार पर आज यह निरीक्षण किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रस्तुति विभाग में कई खामियां मिलने पर विभाग के स्टाफ को फटकार भी लगाई गई है।उन्होंने कहा कि विभाग में कई लाइट खराब पाई गई है। साफ सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई। और अन्य कई खामियां को लेकर प्रस्तुति विभाग के स्टाफ को खामियों को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं चेतावनी भी दी गई है कि अगर दोबारा से यह खामियां पाई गई तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here