Home Haryana हरियाणा में सिंचाई विभाग पर सरकार की सख्ती, 70 अधिकारी चार्जशीट

हरियाणा में सिंचाई विभाग पर सरकार की सख्ती, 70 अधिकारी चार्जशीट

230
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 अधिकारियों को चार्जशीट किया है। यह कदम सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर उठाया गया है और इसे विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

चार्जशीट किए गए अधिकारियों में JE, SDO और XEN स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इन पर सर्विस रूल 7 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 7 से 8 अधीक्षण अभियंता (SE) और 2 चीफ इंजीनियरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों में उपयोग किए गए निर्माण सामग्री के सैंपल फेल होने के बाद की गई। गुणवत्ता जांच में सामने आया कि कई प्रोजेक्ट्स में निर्माण मानकों का उल्लंघन किया गया, जिससे लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका गहराई।

सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय सख्ती से यह संकेत गया है कि अब परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here