Home election विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- मैं 75 साल का...

विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- मैं 75 साल का हो गया हूं…आखिरी होगी आरपार की लड़ाई

218
0

रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि मैं 75 साल का हो गया हूं, यह मेरे संघर्ष की आखरी आर पार की लड़ाई है। हुड्डा अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव घिलोड कला में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। यही नहीं उन्होंने मौजूदा प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब भाजपा के पिटने समय आ गया है।

हुड्डा कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में पहुंचे थे। अब चुनाव में महज 1 साल का समय बचा हुआ है और ऐसे में अब संघर्ष करने का समय आ गया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पहले गंगा मां की गोद से जान बची थी। अब वे कोरोना से जंग जीतकर के लोगों के बीच आए हैं और उनका मुख्य लक्ष्य केवल लोगों की सेवा करना है। जिस तरह का रिस्पांस जनता से मिल रहा है, उससे कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के दौरान चाहे सरकारी कर्मचारी हो या फसल या फिर सरपंच सभी को यह सरकार पीटने में लगी हुई है। लेकिन अब इस मौजूदा सरकार को पीटने का समय आ गया है। इसलिए वे लोगों से आह्वान करते हैं कि अपने विधानसभा में अब लोग संभाले और मैं पूरे हरियाणा में संघर्ष करूंगा। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने नाराजगी भी जताई और उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान उनके काम नहीं हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here